{"_id":"5bccc20ebdec22174b2c2551","slug":"154014564510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर ट्रेन हादसे के शिकार लोगों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर ट्रेन हादसे के शिकार लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। विजयदशमी के दिन अमृतसर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार की रात क्षेत्र के खानापट्टी गांव के रामलीला समिति के कार्यकर्ताओं ने हादसे में मृत लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए मृतात्मा की शांति के लिए कैंडिल जलाकर प्रार्थना की। रामलीला समिति के प्रबंधक विनय सिंह की देखरेख व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर शरद सिंह, सुशील सिंह, अवनीश टोनी, सौरभ सिंह, सूर्यप्रताप सिंह बंटी, सुनील सिंह, मुकेश सिंह, चन्द्रसेन सिंह नीरज, अश्वनी सिंह, सचिन, उत्तम सिंह, अंकुर , प्रवीण सिंह, रत्नाकर सिंह, शिवानन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन