{"_id":"5bccc065bdec22697f67fb1b","slug":"1540145220925-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुरानी पेंशन की मांग को लेकर 25 से हड़ताल पर रहेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुरानी पेंशन की मांग को लेकर 25 से हड़ताल पर रहेंगे शिक्षक
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आंदोलित प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक हड़ताल पर रहेंगे। रविवार को पेंशन बहाली मंच के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अध्यक्षता में नख स स्थित नव दुर्गा मंदिर पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए 24 अक्तूबर को दिन में 11 बजे से शहर में बाइक जुलूस निकाला जाएगा।
बाइक जुलूस में पूरे जिले से सैकड़ों की तादात में शिक्षक हिस्सा लेंगे। बाइक जुलूस भंडारी स्टेशन से निकल कर पूरे शहर में भ्रमण करते कलेक्ट्रेट पहुंचकर सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इस मांग को लेकर तीन दिन की हड़ताल और तालाबंदी को सफल बनाना है। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालसाहब यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री रमाशंकर पाठक, डा. ईश्वरलाल यादव, रामदुलार यादव रविचंद्र यादव, राकेश यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, शशांक सिंह रानू, संतोष सिंह, राकेश पांडेय आदि मौजूद थे।