फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चारों भाइयों का मिलन देख कर लोगों की आंखें हुई नम

चारों भाइयों का मिलन देख कर लोगों की आंखें हुई नम

Sun, 21 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
चारों भाइयों का मिलन देख कर लोगों की आंखें हुई नम
जौनपुर। रावण का वध करके राम, लखन और सीता अयोध्या पहुंचे। सूचना पाते ही भरत और शत्रुघ्न भाइयों को लेने पहुंचे। ‘परे भूमि नहीं उठत उठाए, बर करि कृपा सिंधु उर लाए।’ चारों भाई गले मिले तो सबकी आंखें खुशी से डबडबा गईं। शाहगंज, मछलीशहर, मड़ियाहूं और जफराबाद में इसी तरह के दृश्य लीला मंचों पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन

शाहगंज में भरत मिलाप का शनिवार की रात में हुआ। श्रीराम का रथ पूरी रात नगर भ्रमण करते हुए रविवार सुबह पुराना चौक पहुंचा। जहां भाई भरत, प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण के मिलन को देखकर लोग भावुक हो उठे। जय श्री राम के उद्घोष के बीच लोगों ने पुष्प वर्षा की। कैलाश पर्वत की थीम पर सजाया गया पुष्पक विमान नगर के श्री संगत जी मंदिर से रवाना हुआ। जिसके आगे भजन मंडली कीर्तन करते हुए चल रही थी। अलीगंज और घासमंडी चौक से होते हुए विमान डाकखाना तिराहा पहुंचा। यहां रामरथ के पीछे दर्जनों अलौकिक झांकियां एवं दुर्गापूजा प्रतिमाओं की मनोरम शोभा यात्रा भी चलने लगीं। प्रभु श्रीराम जी के रथ के साथ हनुमान, सुग्रीव एवं खूनी पागल की जीवन्त झाकियां शोभा यात्रा में चार चांद लगा रहे थे। कैलाश नाथ अग्रहरि, अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, मंत्री फिरतू राम, अविनाश जायसवाल, धर्मेंद्र अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, रजनीश मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल आदि साथ रहे। संचालन हर्षचन्द्र जायसवाल एवं देवेश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

मछलीशहर नगर का भरत मिलाप सराय मोहल्ले में आधी रात को हुआ। उसके बाद झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा में एक दर्जन दर्जन से अधिक आकर्षण झांकियां थीं। लोग भाव विभोर होकर चोरों भाइयों के मिलन को निहारते रहे। झांकियां निकाली गई। जिस पर शिव, कृष्ण, सीता, राधा, अघोरी सहित तमाम रूपों में अपनी कला का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। नगर पंचायत चैयरमैन के पति महमूद आलम, पूर्व चेयरमैन व महासमिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, कृपा शंकर श्रीवास्तव, पंकज शुक्ल, डा. तेजबहादुर यादव, संतोष जायसवाल, राजेश उमर वैश्य, राजकुमार पटवा, दिनेश चंद्र सिन्हा सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़ियाहूं में सड़कों को रंग बिरंगी झालरों व ट्यूबलाइट्स से सजाया गया था। आकर्षक झांकियों से सजाया गया था। शिव नृत्य, गंगा आरती, दुर्गा महिमा, बाणासुर बध, मैया यशोदा, पनघट पर छेड़े नंदलाल आदि की संगीतमय प्रस्तुति पर लोग झूम उठे। भोर में हुए राम और भरत का मिलन देख लोग भाव विह्वल हो गए। महिलाओं ने पुष्प वर्षा करते हुए मंगल गीत गाया तो पुरुषों ने जय श्री राम के नारे लगाए। न्यू युवा आदर्श भरत मिलाप कमेटी के संस्थापक अरविंद जायसवाल व आयुष जायसवाल ने मेले में आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौराबादशाहपुर कस्बे में चारों भाइयों का मिलन होते ही लोगों की आंखें नम हो गई और जय श्री राम के नारे से पूरा बाजार गूंज उठा। कलाकारों ने छोटे छोटे बच्चों ने जहा हनुमान देवी देवताओ की झांकियो में अहम रोल किया वहीं शिव तांडव .बेटी बचाओ शिक्षा के प्रति जागरूकता आदि पर भी झांकी सजाई गई। इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक सदर डा. अनिल प्रकाश पाण्डेय, नवीन साहू, सुजीत जायसवाल, सूरज साहू, सन्नी गुप्ता, अमन मोदनवाल, रंगोली राय, दुर्गेश यादव, भोला चौबे, हरि शंकर बाबा आदि ने सहयोग किया।

जफराबाद में श्रीबाल रामलीला समिति की ओर से मोहल्ला नासही में भरत मिलाप का आयोजन हुआ। चारों भाइयों का मिलन देख नगर पंचायतवासियों की आंखें नम हो गई। शाम को बाल रामलीला समिति द्वारा रामलीला तिराहा पर संपन्न कराया गया। इससे पहले नगर पंचायत में राम रथ शोभायात्रा टेंपो स्टैंड से से जफराबाद बाजार मोहल्ला नासही मोहल्ला शेखवाड़ा से होते हुए नासही में स्थित रामलीला तिराहे तक निकाली गई। रामलीला समिति के संरक्षक दीनानाथ निगम ने आभार जताया। इस दौरान अध्यक्ष जबिन्दर साहू, कोषाध्यक्ष गणेश सेठ उपाध्यक्ष अनिल निगम, सुनील कुमार प्रजापति, अखिलेश सिंह अशोक साहू,भगवंत लाल बरनवाल,राम जी चौरसिया, रामजी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed