{"_id":"5bbf96c7bdec224ffd1765fd","slug":"153928260419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कम प्राप्त करने वाले विभागों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कम प्राप्त करने वाले विभागों पर होगी कार्रवाई
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने वसूली में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम राजस्व प्राप्त करने वाले विभागों को हर-हालत में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करना होगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित न रहने पर जेई. लिपिक कलेक्ट्रेट का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
बैठक में स्टाम्प, विद्युत, व्यापार कर, आबकारी, परिवहन विभाग, वाणिज्य कर, वन विभाग, सिंचाई, अलौह खनन, सड़क पुल, उद्योग व्यापारकर, ग्राम्य विकास, पंचायत, स्टैम्प, नगर निकाय, मंडी, नगर पालिका, बाट एवं माप, आपूर्ति, आदि विभागों के निर्धारित वित्तीय लक्ष्य के सापेक्ष अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आर पी मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।