{"_id":"5bbf95efbdec224fd6578af9","slug":"153928238731465-20-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1465 दुर्गा प्रतिमांए , 20 संवेदनशील स्थान चिंहिंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1465 दुर्गा प्रतिमांए , 20 संवेदनशील स्थान चिंहिंत
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नवरात्र, दुर्गापूजा, रामलीला, भरत मिलाप, दशहरा, दीपावली त्यौहार को लेकर प्रशासन ने होमवर्क करना शुरू कर दिया है। जिले में इस वर्ष 1465 मूर्तियां स्थापित हो रही हैं। इसमें 31 स्थान संवेदनशील हैं। इसके साथ ही दशहरा का पर्व पर भी 20 स्थानों पर संवेदनशील है। जहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
त्यौहार को शांति एवं अच्छे माहौल में निपटाए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वह पहले से ही रामलीला एरिया, दुर्गापूजा पंडाल का निरीक्षण कर लें, सफाई-पानी एवं पंडाल के प्रबंधक से मिलकर आवश्यक जानकारी हासिल कर उन्हें भी पंडाल की चौकसी हेतु जिम्मेदारी सौंपे। जिलाधिकारी ने जल आपूर्ति के लिए सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे दुर्गापूजा मूर्ति के विसर्जन पर गड्ढे में पानी का प्रबंध पूर्व से ही कर ले, जहां मूर्ति का विसर्जन नहरों में किया जा रहा हैं, वहां भी आवश्यक प्रबंध पूर्व से करें। 19 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के अवसर पर पहले से टोकन कटकर मूर्ति का विसर्जन क्रमवार कराया जाए। नवरात्र पर कहीं भी रात्रि 10 बजे के बाद शराब की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखी जाए। इसमें विशेष चौकसी बरती जाए। कहीं भी इसके बाद किसी भी दशा में शराब ना बिकने पाएं। जिलाधिकारी ने पंडालों के प्रबंधकों से कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी के लिए अस्थाई कनेक्शन ले लेवें ताकि किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि अगर कोई व्यक्ति अपने हाते में घरेलू मूर्ति रखकर पूजा करता है तो उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी। यदि कोई उसकी शिकायत करता है तो शिकायतकर्ता को पाबंद किया जाएगा। उन्होंने ड्यूटी में लगे सभी मजिस्ट्रेट, कार्मिकों से कहा कि अपना रुख सकारात्मक रखें। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारी/थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल में तैनात कांस्टेबल को निर्देशित किया कि वे भ्रमणशील रहकर पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। कहीं से कोई अप्रिय घटना की शंका या जानकारी हो तो तुरंत कंट्रोल रूम पर अवगत कराएं। कंट्रोल रूम की स्थापना कोतवाली के पास की जाएगी। दुर्गा पूजा की मूर्ति उन्हीं स्थानों पर होगी, जहां पिछले वर्ष हुई थी। पंडाल के आसपास किसी भी प्रकार के अश्लील गाने नहीं बजाया जाएगा। इस पर पूर्णता: नियंत्रण रखा जाए।