{"_id":"5bb7b89a867a55352275f4b1","slug":"15387669799-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तहसीलों में आज होगी पेंटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी तहसीलों में आज होगी पेंटिंग प्रतियोगिता
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा छह अक्तूबर को जिले के सभी छह तहसीलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चे फसलों के अवशेष जलाने के दुष्परिणामों, मिट्टी के पोषक तत्वों की क्षति व वायू प्रदुषण से संबंधित चित्र बनाएंगे। इसमें हर तहसील में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे को 10 हजार, द्यितीय स्थान पाने वाले बच्चे को साढ़ सात हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को पांच हजार रुपया और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। बच्चों को पुरस्कार राशि डीबीीके माध्यम से खाते में भेजी जाएगी।
उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने बताया कि फसलों के अवशेष जलाने के दुष्परिणामों, मिट्टी के पोषक तत्वों की क्षति व वायू प्रदुषण आदि के संबंध में लोगों को जागरुक करने के लिए सरकार द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता कराने का कार्य कराया जा रहा है। जिसके क्रम में जिले में यह प्रतियोगिता कराने के लिए प्रत्येक तहसील में एक-एक विद्यालय का चयन किया गया है। जिसमें सदर तहसील में शिया इंटर कालेज, मड़ियाहूं तहसील में बीएनबी इंटर कालेज, मछलीशहर तहसील में फौजदार इंटर कालेज, बदलापुर में सल्तनत बहादुर इंटर कालेज, केराकत तहसील में पब्लिक इंटर कालेज व शाहगंज तहसील में सेंट थामस इंटर कालेज है। उन्होंने बताया कि छह अक्तूबर को प्रतियोगिता नौ बजे से लेकर 12 बजे तक होगी। जिसमें कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से पेंटिंग पेपर शीट का वितरण नामित विद्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को स्वयं पेंटिंग सामग्री अपने साथ लानी होगी।