{"_id":"5bb7b82d867a55078f154013","slug":"153876687013130-6-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 किलो भारवर्ग में अभिषेक और 6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 किलो भारवर्ग में अभिषेक और 6
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अंतर्महाविद्यालीय कुश्ती पुरूष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात कथावाचक शांतनु महराज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर सौष्ठव के साथ-साथ मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वांचल केशरी महादेव सिंह पहलवान ने मैट पूजन किया। प्रतियोगिता मेें मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती पुरूष फ्री स्टाईल में 57 किलो भारवर्ग में सिंकन्दर सोनकर प्रथम, सत्येन्द्र यादव द्वितीय और भान सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 55 किलो भारवर्ग में अनिल कुमार पाल प्रथम, अभिषेक सोनकर द्वितीय व हवलदार तृतीय रहे। महिला वर्ग के 50 किलो भारवर्ग में ओमेश्वरी प्रथम व ज्योति यादव द्वितीय स्थान पर रही। 61 किलो भारवर्ग में मोहित यादव प्रथम, अजय चौहान द्वितीय व अभिषेक यादव तृतीय, 60 किलो भारवर्ग में देवानंद यादव प्रथम, देवेन्द्र पाल द्वितीय व संतोष कुमार तृतीय, 53 किलो भारवर्ग में विभा मौर्या प्रथम, सुषमा द्वितीय, 65 किलो भारवर्ग में धनंजय कुमार यादव प्रथम, मोहित यादव, द्वितीय और निरंजन यादव तृतीय स्थान पर रहे। 63 किलो भारवर्ग में राजू चौहान प्रथम, सुनील यादव द्वितीय व अजय यादव तृतीय, 55 किलो भारवर्ग में रिशू नागर प्रथम, प्रीति सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 70 किलो भारवर्ग में गौरव सिंह यादव प्रथम, उदयवीर यादव द्वितीय व विनोद यादव तृतीय, 67 किलो भारवर्ग में अरविंद यादव प्रथम, गोविंद यादव द्वितीय व रोहित यादव तृतीय, 57 किलो भारवर्ग में नेहा प्रथम व खुशबू यादव द्वितीय रहे। 74 किलो भारवर्ग में मुकुल मिश्रा प्रथम, धर्मेन्द्र चौहान द्वितीय, 72 किलो भारवर्ग में अभिषेक यादव प्रथम, राम नयन सि ंह यादव द्वितीय व किशन यादव तृतीय, 59 किलो भारवर्ग में रंजना चौहान प्रथम स्थान पर रहे। 79 किलो भारवर्ग में प्रदीप यादव प्रथम, राहुल यादव द्वितीय व परविंद कुमार तृतीय, 77 किलो भारवर्ग में अंश यादव प्रथम, पवन यादव द्वितीय व सूर्य प्रकाश यादव तृतीय, 62 किलो भारवर्ग में शिखा कुमारी प्रथम, 86 किलो भारवर्ग में राज निषाद प्रथम, पवन यादव द्वितीय व सुनील यादव तृतीय स्थान पर रहे। 82 किलो भारवर्ग में धर्मेंद्र कुमार यादव प्रथम, शिवेंद्र यादव द्वितीय, 65 किलो भारवर्ग में शिम्पी प्रथम स्थान पर रहीं। 92 किलो भारवर्ग में इंद्रजीत यादव प्रथम, 87 किलो भारवर्ग में भगवंत सिंह प्रथम, 68 किलो भारवर्ग में प्रियंका प्रथम, 97 किलो भारवर्ग में राम आसरे यादव प्रथम स्थान पर रहे। 97 किलो भारवर्ग में अनंतदेव सिंह प्रथम, मनीष कुमार यादव द्वितीय व चतुरानंद तृतीय, 125 किलो भारवर्ग में प्रिंस यादव प्रथम एवं 130 किलो भारवर्ग में अभिषेक यादव प्रथम स्थान पर रहे। उद्घाटन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पर्यवेक्षक डा. प्रहलाद सिंह यादव, पूर्व सचिव डा. देवेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, डा. रामाश्रय शर्मा, डा. आलोक कुमार सिंह, डा. आलोक दास, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, डा. राकेश यादव, डा. बृजेश कुमार यदुवंशी, डा. राजेश सिंह, रजनीश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। डा. विजय प्रताप तिवारी व डा. अजय द्विवेदी ने स्वागत किया।
विज्ञापन