फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुरानी पेंशन लेकर सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी

पुरानी पेंशन लेकर सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी

Fri, 05 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन लेकर सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकाल कर आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव की अगुवाई में पंचायत उद्योग कार्यालय जगदीशपुर से कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। बाइक जुलूस के साथ सफाई कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रदर्शन कर अपनी मांग से संबंधित पीएम मोदी और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। पत्रक में कहा गया है एक बार सांसद या विधायक बनने पर आजीवन पेंशन का लाभ लेते हैं लेकिन यहां 60 साल तक सरकारी कर्मचारी सेवा करने के बाद भी पेेंशन के हकदार नहीं है। यह विडंबना है।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, सफाई कर्मचारियों को 1900 पे ग्रेड दिए जाए, सफाई कर्मचारी का नाम बदल कर पंचायत सेवक किए जाने, ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर प्रमोशन आदि की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार की तरफ से संगठन की मांग पर कोई सकरात्मक विचार नहीं किया जा रहा है। सरकार के इस रवैये से कर्मचारी आहत हैं। अब इन मांगों को लेकर संगठन आर पार की लड़ाई को तैयार है। उपाध्यक्ष केशरी प्रसाद ने कहा कि अन्य विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 1900 ग्रेड पे दिया जाता है। सफाई कर्मचारियों को भी वही ग्रेड पे मिलना चाहिए। यहां शिव हरि सिंह, अजयलाल मौर्य, रामलाल पाल ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में दिनेश कुमार, सत्य प्रकाश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, अजय कुमार, अरुण कुमार, प्रमोद शर्मा, लालमणि पाल, संदीप कुमार, सरताज सिंह, लालबहादुर यादव, कमलेश पासवान, राजेश प्रजापति समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed