फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   झंडा लगाने एवं हटाने को लेकर हुई किचकिच

झंडा लगाने एवं हटाने को लेकर हुई किचकिच

Wed, 03 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
झंडा लगाने एवं हटाने को लेकर हुई किचकिच

विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार क्षेत्र के गांधी तिराहे पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की होड़ में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का झंडा फेंक दिया। दोनों पक्षों में किचकिच हुई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जयंती मनाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रामधुन गाते हुए प्रभातफेरी निकाल रहे थे। कुछ देर बाद एनसीसी कैडेट माल्यार्पण करने आए। नगर विकास राज्यमंत्री सांसद केपी सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण करने पहुंचे। उन्होेंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए प्लास्टिक के झंडे फेंक दिए। सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने भाजपा के झंडे-बैनर हटा दिए। तब तक भाजपा के नेता चले गए थे। सिर्फ कुछ महिला कार्यकर्ता मौजूद थी, जिनसे कहासुनी भी हुई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, नियाज तारिक, छोटेलाल यादव, तिलकधारी निषाद, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, सौरभ शुक्ल, देवानंद मिश्र, सुरेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह, सत्यवीर सिंह मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह का आरोप है कि भाजपा के लोगों ने झंडे और बैनर नोंचकर कूड़ेदान में डाल दिए जो उनके लिए शोभा नहीं देता। जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील उपाध्याय का कहना है कि जब वह पहुंचे तो प्लास्टिक का झंडा गिरा हुआ था। उसे हटाया गया।


गांधी और शास्त्री को किया याद
जौनपुर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती विद्यालयों में भी धूमधाम से मनाई गई। बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। चित्रकला, निबंध रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में डा. एके आनंद व फादर अजय कुमार के निर्देशन में योग शिविर भी आयोजित किया गया। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में निबंध, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्य डा. अखिलेश पांडेय ने स्वच्छता की शफथ दिलाई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने रोडवेज तिराहा स्थित कैंप कार्यालय में धर्मेंद्र यादव, काशी गोमती संयुत ग्रामीण ने विधायक डा. हरेंद्र सिंह, आशीष तिवारी डीडीएम नावार्ड, व्रतधारी शुक्ल ने जयंती मनाई। रामउग्रह पाठक इंटर कालेज और जगदीशपुर स्थित चंद्रेज सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रबंधक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई। अभिनव इंग्लिश स्कूल शिवापार, रजा डीएम शिया इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अलमदार नजर, मो. अब्बास रिजवी, हसन सईद की देखरेख में जयंती मनाई गई। सद्भावना पुल तिराहे पर दयाशंकर पाठक, प्रमोद राय, कपिलदेव मौर्य, लोलारक दूबे, फूलचंद्र बामदेव, आरबी सिंह, श्यामजी यादव, जिया लाल विश्वकर्मा, चुन्नू ने सफाई की। पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति शिवा वर्मा, ज्योति वर्मा, हिमांशु वर्मा, युवराज वर्मा ने करंजकला में बच्चों में कापी, पेंसल बांटी। राज कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने साफ सफाई किया। प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी, डा. आरपी ओझा, डा. अवधेष सिंह, डा. संतोष, डा. विजय प्रताप तिवारी ने संबोधित किया। सेंट जेवियर विद्यालय में प्रीति सिंह ने स्वच्छता अभियान पर चर्चा की। सृजन संस्था द्वारा गांधी जीवन एवं दर्शन पर संगोष्ठी तिलकधारी महाविद्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डा. सरोज सिंह ने की। डा. कनक सिंह, डा. सुषमा सिंह, डा. माया सिंह, रूचिका अग्रहरि, डा. पूनम मिश्र, डा. वंदना दूबे, डा. गीता यादव आदि मौजूद रहीं। अभिनव इंग्लिश मीडियम स्कूल जपटापुर में 161 बुर्जुगों को सम्मानित किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव आदि ने बुर्जुगों को सम्मानित किया। डा. सभाजीत यादव के नेतृत्व में सुचिता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed