फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   माडल नगर पंचायत के रूप में स्थापित होगा बदलापुर

माडल नगर पंचायत के रूप में स्थापित होगा बदलापुर

Wed, 03 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
माडल नगर पंचायत के रूप में स्थापित होगा बदलापुर

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि बदलापुरा को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। कर निर्धारण तथा वसूली का काम शुरू होते ही विकास का काम तेज कर दिया जाएगा। इसके लिए धन आड़े नहीं आएगा। वह मंगलवार को चन्दन शहीद मार्ग पर आयोजित नगर पंचायत की सीवरेज योजना के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बदलापुर नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास का प्रारूप तैयार हो गया है। पार्क के लिए जगह की तलाश की जा रही है। इसके लिए 50 साथ और तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए बीस लाख रुपये दिए जाएंगे। अध्यक्षता विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने की। सीवरेज योजना की कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस के अवर अभियंता विनय शुक्ल ने परियोजना के बारे में बताया कि दो करोड़ अठहत्तर लाख रुपये से नगर पंचायत क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। संचालन प्रियव्रत मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रमुख पति महराजगंज विनय सिंह , खुटहन ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह , जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया, दिव्यप्रकाश सिंह, मिथिलेश सिंह, राजदेव सिंह, सुरेश चौहान, साहबलाल , बिनोद शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed