{"_id":"5bb27287867a557ed62a5d51","slug":"153842136419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। सपा नेता रेनू बाला सिंह को समाजवादी पार्टी महिला सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने के बाद गृह जनपद प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। लखनऊ से वाराणसी जाते समय उनके निजी गांव नेवादा से काफी संख्या में महिलाओं ने चौराहे पर पहुंचकर स्वागत किया। अपने गांव की महिलाओं के स्वागत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने हमें जिस उम्मीद के साथ पद सौंपा है मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हुआ है। पूरे देश में महिला अपराध का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा है। जिसपर सरकार रोक नहीं लगा पा रही है। देश व प्रदेश की सरकार सिर्फ झूठे वादे कर जनता का पेट भरने में लगी हुई है। इस मौके पर राकेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर यादव, अभिषेक रघुवंशी, अनिल सिंह, मुन्नीलाल यादव, विनय यादव, संजय सिंह, महेंद्र, सुख्खू यादव, सेवालाल यादव, कर्मा देवी, निर्मला सिंह आदि मौजूद रहीं। इससे पूर्व बाईपास तिराहा पर महिला सभा की प्रदेश सचिव का सपा कार्यकर्ता बलराम यादव, विकास यादव, प्रियम यादव प्रिंशु, सन्नी यादव, भोले चौबे, मदन सेठ, राजीव यादव, नागेंद्र यादव, भोले विश्वकर्मा, गोविंद सिंह, सुजीत, लख्खन आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन