{"_id":"5bb26f3d867a557ff47dee2c","slug":"15384205214-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकार संघ% के गठन पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकार संघ% के गठन पर हुई चर्चा
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर के सिपाह मोहल्ला स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर जौनपुर कलाकार संघ के गठन के लिए जनपद के सभी कलाकारों की बैठक हुई। इस मौके पर सभी गायन, वादन, वाद्य एवं नृत्य कलाकार संघ के नेतृत्व में अपनी एकता का परिचय देंगे। एक दूसरे के सुख दुख में खड़े रहेंगे। बैठक में गायक रतन मिश्र व पं. सूर्यप्रकाश मिश्र %बल्ला गुरू% ने कहा कि जौनपुर के कलाकार एकजुट होकर रहें और हमेशा सहयोग से काम करते रहेंगे। जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिसमें जनपद के सभी कलाकारों के सहमति से पदाधिकारियों को चयनित किया जाएगा। गायक रविंद्र सिंह ज्योति एवं समाजसेवी शशांक सिंह रानू ने सभी कलाकारों को एकत्रित करने की पहल के लिए मोहित उपाध्याय को धन्यवाद दिया।
जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सोमवार को किसान आदर्श राष्ट्रीय इंटर कालेज के कक्षा छह, सात व आठ के विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित किया। इस दौरान ड्रेेस पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।उन्होंने विद्यार्थियों को समय से विद्यालय आने और बड़ो का सम्मान करने को कहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.संजय चौबे ने विद्यार्थियों को पठन -पाठन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इस अवसर पर डा.उदय सिंह,विनय कुमार मिश्रा, आनंद कुमार उपाध्याय, अशोक मिश्रा, सुरेश कुमार उपाध्याय,दयाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ बैठक संगठन कार्यालय पर संयोजक सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार की वादाखिलाफी पर आक्रोश व्यक्तकिया। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी साथियों को एकजुट होकर आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन शाम 4 बजे कैंडिल मार्च का आयोजन शिक्षक महासभा द्वारा किया गया है। बीआरपी कॉलेज से निकल कर दीवानी कचहरी में स्थित गांधी की प्रतिमा तक जाएगा। सरोज कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों से भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह, दिलीप सिंह, इन्द्रपाल सिंह, अतुल सिंह, सतीश सिंह, सुनील सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, दयाशंकर यादव, चन्द्र प्रकाश दूबे, अनिल यादव, अरविन्द सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, गजाधर राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार की हीला हवाली और अनदेखी को चेतावनी दिवस मनाया। रैली निकालकर विरोध जताया। 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। पेशंनर्स ने जिला संरक्षक आरपी पाण्डेय, अध्यक्ष ओपी राय, संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीएन दुबे, जिला मंत्री रामबली यादव, संरक्षक सीवी सिंह, जिला मंत्री चंद शेखर सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में चक्रमण कर रैली निकाली और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने में हिला हवाली की जा रोही है। महंगाई भत्ता 2.86 प्रतिशत काटकर 2 प्रतिशत दिया जाता है। यदि सरकार नहीं चेतती है तो संघ अगली रणनीति तय करेगा। इस अवसर पर केके. त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार तिवारी. राजबली यादव, लालचन्द्र मौर्य, राम लखन विश्वकर्मा, राम आसरे प्रजापति, दयाशंकर श्रीवास्तव, बलिराम यादव, रोशन अली, प्रह्लाद दुब, रामजीत यादव, सुदामा मिश्र, किशुन चन्द्र मौर्य, पाचुराम, कालिका प्रसाद, राजमणि दुबे, ओम प्रकाश सिंह, सामिप्य द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सोमवार को राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय पत्रक जिलाधिकारी को सौपा। जिसमें पंडित सचिन शर्मा एवं उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करने,पंडित सचिन शर्मा एवं उनके पैनल के दोषी प्रत्याशियों का नामांकन रद्द करने व एक अक्तूबर को होने वाले दक्षता भाषण और छह अक्तूबर को होने वाले नामांकन में सुरक्षा करने आदि की मांग की है। पत्रक देने वालों में विजय बहादुर प्रजापति आदि रहे।