{"_id":"5bb11d13867a557f032ad752","slug":"153833395219-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बिखरी गिट्टी पर चलना हो रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बिखरी गिट्टी पर चलना हो रहा मुश्किल
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग से से अहिरौली गांव तक जाने वाली सड़क पर पिछले तीन माह से लोकनिर्माण विभाग ने बड़ी गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। चार पहिया तथा दो पहिया वाहन चालक तो किसी तरह झेल ले रहे हैं किन्तु पैदल तथा साइकिल से चलने वालों के लिए भारी समस्या बनी हुई है। नेशनल हाइवे मुख्य मार्ग से एक किलोमीटर दो सौ मीटर जाने वाले अहिरौली मार्ग को डामरीकृत करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तीन माह पूर्व गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क अभी तक डामरीकृत नही हो सकी है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता एमएमके ओझा ने बताया कि बारिश के कारण सड़क डामरीकृत नहीं करायी गयी है। एक सप्ताह बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।