{"_id":"5bb11d10867a557f685fb5b2","slug":"15383339495-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाईयों ने केंद्रीय गृह मंत्री का फूंका पुतला, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाईयों ने केंद्रीय गृह मंत्री का फूंका पुतला, किया प्रदर्शन
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर पालिका परिषद के पास गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विवेक तिवारी की राजनाथ सिंह के लोकसभा क्षेत्र लखनऊ में गोली मारकर की गई हत्या का विरोध किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सरकार के मुखिया द्वारा प्रदेश की आम जनता की हत्या करवा दी जा रही है। ऐसी सरकार के कृत्यों के विरोध में हम समाजवादी लोग हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। इतना ही नहीं, इन आतताई केंद्र व प्रदेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे जिससे देश में पुन: शांति व्यवस्था कायम हो सके। उन्होंने कहा कि गैर सपा के शासन में हुई किसी भी हत्या का खुलासा आज तक नहीं किया गया है। इस अवसर पर राहुल त्रिपाठी, प्रवीण यादव, प्रीतम यादव, प्रदीप यादव, रवि यादव, रिजवान हैदर, सभासद विकास यादव, डा. अमित यादव, अनिल यादव, सतीश यादव, राज त्रिपाठी, पवन लोहिया, विपुल यादव, राकेश यादव, धीरज तिवारी, रमेश मौर्य, मनीष यादव, प्रभाकर मौर्य, प्रमोद यादव, शेखर यादव आदि उपस्थित रहे।