फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ब्यापारियों के हित के लिए संगठन जरूरी: इन्द्रभान सिंह

ब्यापारियों के हित के लिए संगठन जरूरी: इन्द्रभान सिंह

Mon, 01 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ब्यापारियों के हित के लिए संगठन जरूरी: इन्द्रभान सिंह

विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के राजाबाजार में रविवार को उद्योग व्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। जिला उद्योग व्यापारमंडल अध्यक्ष व प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने पदाधिकारियों को शपथ दिलवाकर व्यापारियों के हित में लड़ाई लड़ने का आवाहन किया।

शपथ समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी अशोक सिंह ने कहा कि संगठन में ही ताकत होती है। संगठन की एकजुटता में ही व्यापारियों का हित है। इसके लिए संगठन के लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष इंदू सिंह ने कहा व्यापारियों को ब्यापार हित के लिए संगठित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्यापारियों के हित के लिए जाति धर्म से उठकर सबकी रक्षा करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। संगठित होने पर ही सुरक्षा है। नव नियुक्त पदाधिकारी राजाबाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री मदन लाल बरनवाल, कोषाध्यक्ष नवाब अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी , सूर्यनारायण शर्मा, हरिशंकर सोनी, सुनील वरनवाल, सयुक्त मंत्री, रामजी, रमाशंकर, गफ्फार, सुजीत गुप्ता, संगठन मंत्री, रामजी, प्रदीप, प्रदीप सोनी, सुभाष, मुख्तार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। अध्यक्षता देवेश सिंह ने की। संचालन श्रीकांत विश्वकर्मा व संतोष गुप्ता ने किया। मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी मोती लाल गुप्ता ,जिला महामंत्री आरिफ अंसारी ,धनंजय सेठ, अरविंद सोनी, दयाशंकर पहलवान, हुबलाल यादव, चंद्रकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed