फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सुन्नी समुदाय ने निकाला तीजा का जुलूस

सुन्नी समुदाय ने निकाला तीजा का जुलूस

Mon, 24 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुन्नी समुदाय ने निकाला तीजा का जुलूस

विज्ञापन
खेतासराय। नगर में रविवार को शहीदी चौक से सुन्नी समुदाय द्वारा तीजा का जुलूस निकाला गया । जुलूस में ढोल ताशे बजाते हुए आलम के साथ ताजिय़ा दार चौराहे पर तकिया स्थित कर्बला तक गए। जुलूस में पूरब मोहल्ला सरायचौहट्टा, बारां खुर्द, सलारगंज, अजान शहीद के ताजिय़ादार अपने अपने चौक का अलम व ढोल लेकर साथ चल रहे थे। तकिया पहुंचकर ताजिय़ादारों ने फातिहा पढ़ा। जुलूस का संचालन मोहम्मद असलम खान ने किया ।उन्होंने सभी वर्गों को कार्यक्रमों में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया ।कार्यक्रम में मुख्यरूप से मोहम्मद रजा, एजाज सलमानी, महमूद खान, तबरेज अशरफी, जुबैर अहमद, नुरमोहम्मद खान, सरफ राज आदि मौजूद रहे सुलूस के साथ थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा फोर्स के साथ चल रहे थे।

भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
मछलीशहर। नगर के पुरानीबाजार में श्री शिवशक्ति गणेश पूजा समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश के पंडाल पर शनिवार को आयोजित भंडारे में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडाल पर प्रसाद वितरण के भंडारे में एसपी ग्रामीण संजय राय, उपजिलाधिकारी जेएन सचान, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ल एंव कोतवाल अनिल कुमार सिंह के अलावा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, भाजपा नेता राकेश कुमार जायसवाल, नितेश जायसवाल बजरंग दल के राजेश उमर वैश्य, ाजकुमार पटवा, भोला शंकर श्रीवास्तव, कृपा शंकर श्रीवास्तव, राजेश दुबे, लाल बहादुर सेठ, रघुबीर महाविद्यालय के डायरेक्टर डा. विनय त्रिपाठी, डा. आरबी चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed