{"_id":"5ba7df9a867a55013856a788","slug":"15377283903-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट परीक्षा से छात्रों को नौकरी खोजने में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट परीक्षा से छात्रों को नौकरी खोजने में मिलेगी मदद
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एम्प्लायबिलिटी टेस्ट का रविवार को समापन हुआ। यह परीक्षा एस्पायरिंग माइंड एवं एनपीआईयू भारत सरकार के सौजन्य से टेकिप तीन प्रोग्राम के अंतर्गत कराई गई। कोआर्डिनेटर डा. सत्यम उपाध्याय ने बताया कि कैट टेस्ट एक कंप्यूटर अनुकूलित परीक्षण है। जो संचार कौशल, तार्किक तर्क, मात्रात्मक कौशल और नौकरी विशिष्ट डोमेन कौशल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नौकरी के आवेदकों को मापता है। इससे भर्तीकर्ता को उम्मीदवार की उपयुक्तता की पहचान हो जाती हैं। परीक्षण के बाद, एस्पायरिंग माइंड उम्मीदवारों को टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर उनके प्रोफाइल से सम्बंधित उपयुक्त नौकरियां खोजने में भी यह मदद करता है। यह टेस्ट टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम में चयनित हुए देश के सभी अग्रणी इंजीनियरिंग संस्थानों में होता है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रथम बार इस टेस्ट आयोजन किया गया। इस टेस्ट का उद्देश्य इंजीनियरिंग में पढाई करने वाले छात्रों में रोजगार की क्षमता को मापना एवं बढ़ाना है। परीक्षा 5 दिनों की कुल बीस पालियों में समाप्त हुई। जिसमें इंजीनियरिंग के सभी वर्ष के छात्र-छात्राओं का टेस्ट हुआ।