{"_id":"5ba7df86867a557ece01e863","slug":"15377283707-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विर्सजन को लेकर हुई श्री दुर्गापूजा महासमिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विर्सजन को लेकर हुई श्री दुर्गापूजा महासमिति की बैठक
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप से सम्पन्न कराने के लिए जनपद की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गापूजा महासमिति जौनपुर की आमसभा की बैठक प्रधान कार्यालय नवदुर्गा शिवमंदिर प्रतिमा विर्सजन घाट नखास पर हुई। जिसमें जिले की पूजन समितियों के अध्यक्ष और महासचिव भी मौजूद रहे। बैठक में दुर्गा पूजा से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। और पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन सात अक्टूबर को कराएं जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर महासमिति के संरक्षक मंडल के सदस्य इन्द्रभान सिंह इन्दू, शोभनाथ आर्या , विनोद कुमार जायसवाल , सूर्य प्रकाश जायसवाल , विध्यांचल सिंह , श्रीकांत माहेश्वरी, अतुल गोपाल , शशांक सिंह रानू, संतोश सिंह, निखिलेश सिंह एवं प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, अरविन्द बैंकर, गणेश साहू मौजूद रहे। अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष मोतीलाल यादव, संचालन महासचिव मनीष देव ने किया।