फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डायरिया से एक बच्चे मौत दो की हालत गंभीर 21-29-12

डायरिया से एक बच्चे मौत दो की हालत गंभीर 21-29-12

Thu, 20 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
डायरिया से एक बच्चे  मौत दो की हालत गंभीर 21-29-12
मुफ़्तीगंज। क्षेत्र के ब्लाक के कन्हौली गांव की मुसहर बस्ती में मंगलवार की साम मछली तथा भुट्टा खाने से फ़ूड प्वायजनिंग हो जाने की वजह से बस्ती में डायरिया फैल गई। जिसकी चपेट में आकर साजन (5 ) पुत्र नेता को घर वाले बाजार स्थित किसी झोला छाप चिकित्सक से उपचार करवाकर घर लेते आए। जिसकी बुधवार की सुबह मौत हो गई। जिससे घबराए परिजन डायरिया की चपेट में आए शिवम (3) पुत्र दिनेश, राम वृक्ष (2) पुत्र सोमारू, को लोग सुबह सीएचसी मुफ़्तीगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जिनका जिला मुख्यालय के किसी निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। जहां स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई। जानकारी होने पर स्वास्थ्य प्रशासन बुधवार की दोपहर से ही अधीक्षक डा. श्रवण कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव में कैम्प लगाकर सभी डायरिया से पीड़ित लोगों को आवश्यक दवा वितरण किया। दवा का छिड़काव कराने के साथ साफ सफाई एवं खान पान के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। गम्भीर रूप से वीमार जीरा (50) पत्नी अमरजीत, सविता पुत्री अमरजीत, रिंकू पुत्री अमरजीत, को सीएचसी में भर्ती कराया। अधीक्षक डा. श्रवण कुमार यादव का कहना है कि ग्रामीणों ने सूचना देरी से दिया। जानकारी होने के बाद स्वास्थ टीम ने गांव में डेरा जमा दिया है। बासी मछली खाने की वजह से फ़ूड पवाइजिंग हो गई थी। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


मीरगंज। भटहर के कमासिन गांव में डेंगू से मौत के बुखार से पीडित लोगों की जांच के लिए बुधवार को मछलीशहर स्वास्थ्य केन्द्र की टीम दोनों गांवों में पहुंच कर 42 लोगों के रक्त का नमूना लिया। भटहर अधबरवा गांव में शनिवार को राजेन्द्र प्रसाद की डेगूं से मौत हो गयी थी। कमासिन गांव में पंधारी व ओम प्रकाश कई दिन से बुखार से पीडित थे। जिसकी सुचना पर सोमवार व मंगलवार को स्वास्थ्य टीम इन गांवों में पहुंची थी। बुधवार को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम एनपीडब्लु सन्तोष कुमार व आईओ अजीत के नेतृत्व मे गांव में पहुंची। टीम ने एएनएम संगीता गुप्ता, दमयन्ती सिह, आशा, शकुन्तला शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed