{"_id":"5ba296c7867a557ebf6cc2b4","slug":"15373820681-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्रों में रोजगार क्षमता परखने के लिए हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक के छात्रों में रोजगार क्षमता परखने के लिए हुई परीक्षा
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों में रोजगार क्षमता को मापने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसका आयोजन एस्पायरिंग माइंड (ऍम कैट) एवं एनपीआईयू भारत सरकार के सौजन्य से टेकिप तीन प्रोग्राम के अंतर्गत किया गया। एस्पायरिंग माइंड के कोआर्डिनेटर मोहित ने विश्वविद्यालय के अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में छात्र-छात्राओं को टेस्ट से संबंधित दिशा निर्देश दिया। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एव इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों का दो घंटे का टेस्ट हुआ। जिसमें फिजिक्स, गणित व डिपार्टमेंट के विषयों के प्रश्न के साथ ही मानसिक दक्षता के प्रश्न पूछे गए। यह टेस्ट टेकनिकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम तीन में चयनित हुए देश के सभी अग्रणी संस्थानों में होना है। प्रथम बार पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने इसका आयोजन किया। इस टेस्ट का उद्देश्य अपने संस्थान में इंजीनियरिंग की पढाई करने वाले छात्रों में रोजगार की क्षमता को मापना एवं बढ़ाना है। परीक्षा पांच दिनों तक चलेगी। जिसमें इंजीनियरिंग के सभी वर्ष के विद्यार्थी भाग लेंगे। डा. सत्यम उपाध्याय को इस टेस्ट का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान टेकिप तीन के अन्तर्गत बौद्धिक संपदा अधिकार एवं प्लेगेरिज्म विषयक पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजन 20 से 24 सितंबर तक होगा। कार्यक्रम में ट्रिपल आईटी इलाहाबाद के भूतपूर्व प्रो.आरसी त्रिपाठी और डा. एके पांडेय व्याख्यान देंगे। कोऑर्डिनेटर प्रो. बीबी तिवारी ने बताया कि इसमें इंजीनियरिंग संस्थान के समस्त शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यशाला में वर्तमान प्रतिस्पर्धा युग में आईपीआर एवं उसके योगदान, विभिन्न प्रकार के आईपीआर उनके महत्व एवं सार्वभौमिक ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उसके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। पुस्तक शोध पत्र लेखन, कविता ,शिल्प, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं कला प्रदर्शन इत्यादि के लिए कॉपीराइट प्राप्त किए जाने के गुण सिखाए जाएंगे। डिजिटलीकरण के युग में कॉपीराइट एवं इंडस्ट्रियल डिजाइन बनाम कॉपीराइट पर व्याख्या होगी।