फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अजादारी कमेटी ने बदला जुलूस का समय

अजादारी कमेटी ने बदला जुलूस का समय

Thu, 20 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अजादारी कमेटी ने बदला जुलूस का समय
जफराबाद। गणेश प्रतिमा विसर्जुन के लिए अजादारी कमेटी ने जुलूस का समय बदलकर भाईचारे की मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

जफराबाद के मोहल्ला नासहि में गणपति बप्पा मोरिया सेवा समिति द्वारा गणेश विसर्जन के लिए तैयारी की जाने लगी। समिति ने शाम आठ बजे से रात 12 बजे के बाद विसर्जन का निर्णय लिया। समिति के अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि हिंदू शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन मूर्ति विसर्जन नहीं होना चाहिए। इसलिए समिति ने रात 12 बजे के बाद विसर्जन का निर्णय लिया। वही मोहल्ला नासही में स्थित शिया समुदाय के लोगों का मोहर्रम पर्व चल रहा है। मंगलवार को रात आठ बजे शिया समुदाय का जुलूस साहब बंदगी के इमामबाड़ा से होते हुए बाजार के अंदर मोहल्ला शेखवाड़ा के सरहद तक जाना था। गणेश विसर्जन तथा मोहर्रम का जुलूस एक ही समय में एक ही रास्ते पर जाना था। जफराबाद पुलिस इस बात को लेकर तनाव में थी। एक ही समय में एक ही साथ दो समुदाय का जुलूस पुलिस के लिए सर दर्द साबित हो रहा था। पर जब गणेश विसर्जन की जानकारी शिया समुदाय जफराबाद के अजादारी कमेटी को पता चला तो उन लोगों ने अपने जुलूस को रोकने का निर्णय ले लिया। अजादारी कमेटी जफराबाद के मेंबर इजहार हुसैन, जेना आब्दी, डॉक्टर हैदर रजा,रिजवान, मिशन आदि ने पुलिस चौकी पर जाकर जफराबाद पुलिस को इस बात की जानकारी दिया कि गणपति विसर्जन को देखते हुए हम शिया समुदाय यके लोगों ने अपने जुलूस के समय को बदल दिया है। गणपति विसर्जन जुलूस के बाद हम लोगों का जुलूस निकाला जाएगा। इस बात की जानकारी जफराबाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed