{"_id":"5ba296af867a557ebe1e8ddb","slug":"15373820451419vnsjon49204840130-sty-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19vnsjon49204840130.sty","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19vnsjon49204840130.sty
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरामऊ । स्थानीय राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज परिसर में 71 वेँ जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आठ सौ मीटर दौड़ में सिंगरामऊ के पवन कुमार सिंह प्रथम, केराकत के शिव कुमार निषाद द्वितीय और अमित कुमार यादव मडियाहूं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के नहीं आने पर उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे विधायक जफराबाद डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि खेल में हार- जीत होती है। खिलाड़ी हार के बाद ही जीतता है । कड़ी मेहनत और लगन के बिना संघर्ष के लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती। खेल का मैदान ऐसा स्थान है जहां हमारे सारे भेदभाव मिट जाते हैं। आगे बढ़ने के लिए मार्ग में बड़ी कठिनाइयां आती हैं। उनका सामना करने से से ही व्यक्ति प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है । उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिक्षा खेल पर विशेष कार्य कर रहे हैं । हिंदी भाषा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालयों में हिंदी माध्यम से पढ़ाई कि जाएं हिंदी के माध्यम से ही हमारी प्रगति हो सकती है । जिन लोगों ने विकास का कोई कार्य नहीं किया वहीं आज विकास को रोक रहे हैं । आज महागठबंधन बना रहे हैं । उन्होंने समोधपुर के छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति पर पांच हजार का नगद पुरस्कार प्रदान किया। अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर बृजेश मिश्र ने कहा खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा की यह जनपदीय खेल हम गौराबादशाहपुर कराना चाहते थे। बाद में पता चला कि मैदान वहां छोटा है। तो मैंने यहां के प्रधानाचार्य और प्रबंधक से आग्रह किया उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया । और इतने कम समय में उन्होंने जिस तरह से व्यवस्था की उसके लिए हम यहां के सभी शिक्षकों कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हैं । इसके पूर्व सरस्वती वंदना व स्वागत गीत सिंगरामऊ शिवानी प्रीति रचना मौर्य ने प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ,क्रीडा सचिव विनोद कुमार सिंह, मेजर दिलीप सिंह ,सुधाकर उपाध्याय, अनिल कुमार उपाध्याय ,आदि ने माल्यार्पण कर के स्वागत किया विद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।