{"_id":"5ba14807867a557fe44695bb","slug":"153729637320-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीड़ित किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीड़ित किशोर की मौत
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। क्षेत्र के गौरा गांव डेंगू से पीड़ित एक किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने आसपास के गांवों में भी दवा का छिड़काव कराया। लोगों के रक्त के नमूने लिे। मछलीशहर के मोलनापुर और मीरगंज के कमासिन गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने पचास से अधिक लोगों का ब्लड लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया।
गौरा गांव निवासी विशाल (15) पुत्र धर्मराज राजभर को डेंगू हो गया था। उसका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मछलीशहर के मोलनापुर गांव में पहुंची दवा का छिड़काव किया। गांव के 54 लोगों के रक्त का नमूना जांच के लिए लिया है। निवासी शिवशंकर यादव की सोमवार को डेंगू बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मलेरिया बुखार की जांच के लिए भेजी गई। टीम के सदस्यों ने गांव में जाकर दवा का छिड़काव किया। बुखार पीड़ित 54 लोगों के खून का नमूने लिए।। जांच टीम में सहायक मलेरिया अधिकारी के अनिल कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पंकज पांडेय, अजीत कुमार मौर्या, सन्तोष कुमार, डा. एम के मिश्रा, रागिनी, रेखा श्रीवास्तव शामिल रही। डेंगू की सूचना पर स्वास्थ्य टीम मीरगंज इलाके के कमासिन गांव पहुंच गई। गांव के ओम प्रकाश यादव (24) कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे है। किसी ने स्वास्थ्य विभाग को फोन से सूचना दे दिया कि वे डेंगू से पीड़ित हैं। सूचना मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कसेरवां के चिकित्सक डा.आरएस मौर्या व एनएनएम दमयंती सिह, कमासिन गांव पहुंचे उन्होंने पीड़ित व्यक्ति की ब्लड रिपोर्ट देखी जिसमें टाइफायड बताया गया था। उसके बाद टीम गांव से लौट आई।