फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 लेखपाल रहे अनुपस्थित,मांगा गया स्पष्टीकरण

10 लेखपाल रहे अनुपस्थित,मांगा गया स्पष्टीकरण

Wed, 19 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
10 लेखपाल रहे अनुपस्थित,मांगा गया स्पष्टीकरण

विज्ञापन
जौनपुर । संपूर्ण समाधान दिवस पर सभी तहसीलों में मंगलवार को फरियादियों की भीड़ लगी रही। कुल 641 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें 61 की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। केराकत तहसील दिवस में टूसौरी गांव के लोगों ने डीएम से शिकायत किया कि एक सेवानिवृत्त डीआईजी ने गांव के पोखरे एवं भीटा की जमीन पर कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कानूनगो रिपोर्ट नहीं दी जा रही। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कानूनगों का रिपोर्ट आने तक वेतन रोकने का आदेश दिया। शाहगंज में दस लेखपाल आए ही नहीं थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने केराकत तहसील के सभागार में लोगों की समस्या सुनी। कुल 187 फरियादियों ने उनसे शिकायत की, जिसमें आठ की समस्या का समाधान तुरंत कर दिया गया। शेष 179 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन व रास्ता विवाद, आवास और राशन कार्ड की थी। राजस्व विभाग के ज्यादा शिकायतें आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कहा कि ठीक से काम करें। एसपी दिनेश पाल सिंह, सीएमओ डा. रामजी पाण्डेय, एसडीएम चन्द्रेश सिंह व तहसीलदार सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी जेएन सचान ने मछलीशहर तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुनी। कुल 101 में से सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह ने शाहगंज तहसील सभागार में जन समस्याएं सुनी। यहां आए 78 फरियादियों में से 17 की समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। यहां 10 लेखपाल गैरहाजिर थे। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। बहोरनपुर निवासी अशोक कुमार सिंह ने पिता राजेन्द्र सिंह की मौत के 10 साल बाद भी वरासत नहीं होने और लेखपाल राजेश कुमार सिंह पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। सीआरओ ने राजेश सिंह व अरसियां के लेखपाल विकास सिंह एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम रमेश कुमार मिश्र ने बदलापुर में सुनवाई की। इस दौरान आए कुल 73 प्रार्थना पत्रों में से पांच का निस्तारण किया गया। मड़ियाहूं में एसडीएम मोतीलाल यादव ने समस्या सुनी। इस दौरान आए कुल 128 प्रार्थना पत्रों में से 12 का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में एसडीएम मंगलेश दूबे ने जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 74 प्रार्थना पत्रों में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 62 प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया।


डीएम ने दिव्यांग की समस्या की निस्तारित
केराकत। संपूर्ण समाधान दिवस में लाइन में लगे बरामनपुर गांव के नेत्रहीन दिव्यांग पिंटू शर्मा पर डीएम की निगाह पड़ी। इसके बाद उन्होंने उसे बुला लिया। उसकी शिकायत थी कि पिछली सरकार में उसे पेंशन मिल रही थी और अब नही मिलती है। यही नही राशनकार्ड में भी उसका नाम नहीं है। जिस पर डीएम ने दिव्यांग की दोनों समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया। जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आधारकार्ड न होने से दिव्यांग पिंटू शर्मा का राशन कार्ड नहींबन पा रहा है । जिलाधिकारी नेत्रहीन के परिजनों को आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed