{"_id":"5b9ff882867a557ff8302422","slug":"15372104801-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भादोछठ मेले में किसानों ने की कृषि यंत्रों की खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भादोछठ मेले में किसानों ने की कृषि यंत्रों की खरीददारी
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा के ऐतिहासिक भादोछठ मेला में सोमवार को किसानों ने कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी की। सूरजकुंड तालाब पर नहाने के बाद श्रद्धालुओं के द्वारा छोङे गए पुराने कपड़ों का ढेर लग गया था। जिसे की साफ-सफाई स्थानीय प्रधान द्वारा कराई गई।
ऐतिहासिक भादोछठ मेला अब भी पुरानी परंपराओं को संजोए है। पर मेले में आधुनिकता का भी रंग चढने लगा है। दूसरे दिन का मेला सस्ते सामानों के खरीददारी के लिए जाना जाता है। सोमवार को मेले में किसानों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों ने कृषि यंत्रों के साथ खाट खटोला कुर्सी स्टूल मेज हाथा व अन्य फर्नीचर के सामानों की जमकर खरीददारी की। लोहे के सामान भी खुब बिक्री रही। दूर दराज से आए लोग लोग सस्ते दर में सामान को खरीदा। यह मेला पहले सप्ताह भर चलता था। अब यह मेला भी कम दिनों में सिमटने लगा है। सूरजकुंड तालाब पर श्रद्धालुओं के नहाने के बाद पुराने छोड़े गए पुराने कपड़ों का जगह जगह ढेर लग गया। जिसे अष्टभुजी दुर्गा समिति की ओर से प्रधान की देखरेख में साफ सफाई कराया जा रहा है। हालांकि दूसरे दिन भी सुबह श्रद्धालुओं की नहाने का सिलसिला चलता रहा। मेले में श्रृंगार प्रसाधनों से सजी दुकानों पर महिलाओं की भीङ रही। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने मेले में शोहदों की पकङ कर पिटाई की। जिसके बाद अराजकतत्वो भाग खङे हुए। मेले का पुलिस फोर्स के साथ रात दिन चक्रमण किया।