फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एकता और सौहार्द से ही धरती को बना सकेंगे स्वर्ग

एकता और सौहार्द से ही धरती को बना सकेंगे स्वर्ग

Tue, 18 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एकता और सौहार्द से ही धरती को बना सकेंगे स्वर्ग

विज्ञापन
जौनपुर। परमसत्ता ने मानव को अपने जैसा ही बनाकर इस धरती पर भेजा था। मनुष्य को धरती को स्वर्ग बनाने का जिम्मा सौंपा है। विडंबना है कि मानव यहां आकर माया में रम कर इस प्रभु द्वारा प्रदत सुख सामग्री को अपना समझने लगता है। जलालपुर के प्रधानपुर में महात्मा बुधराम की ओर से आयोजित निरंकारी सत्संग समारोह में यह बात कही।

संत उदय नारायण जायसवाल ने कहा की आज मानव मानव से भयभीत है। प्रेम, नम्रता, सहनशीलता की जगह नफरत और निंदा में लगा है। धरती को स्वर्ग बनाने के लिए हम सभी को अमन, एकता, विशालता, सहनशीलता आदि मानवीय गुणों से युक्त होना होगा। यह तभी सम्भव है जब हम इस सर्वशक्तिमान, परमात्मा से नाता जोड़ लेंगे। आज सदगुरू माता, सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज ब्रह्य ज्ञान के द्वारा जीवन संवारने में लगी हैं। राजेश, बरसाती, रामजीत, छोटेलाल, मनोज, अमरावती पाल, रामशिरोमणि, दूधनाथ, रमेश , भावेश आदि मौजूद रहे। संचालन नंदलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed