{"_id":"5b9ff6b0867a557ec7518138","slug":"15372100142-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस पर शिकायत करना पड़ रहा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस पर शिकायत करना पड़ रहा भारी
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरईपार। आईजीआरएस पर मनरेगा कार्यों की शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रधान और उसके समर्थक उसे धमका रहे हैं। सुजानगंज ब्लॉक के बखोपुर गांव निवासी मनोज मिश्रा ने मनरेगा के तहत खेत समतल करने का कार्य मजदूरों के बजाए जेसीबी व ट्रैक्टर से कराने की शिकायत की। इसके बाद प्रधान और उसके समर्थक मनोज को धमका रहे हैं। जिससे शिकायतकर्ता का परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने इसकी शिकायत आईजी के यहां मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है ।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के बखोपुर गांव निवासी मनोज मिश्रा ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी कि गांव में मनरेगा के तहत एक महिला किसान के खेत का समतलीकरण जेसीबी और ट्रैक्टर से कराया गया है। जबकि नियमानुसार इस कार्य को मनरेगा मजदूरों के माध्यम से कराया जाना चाहिए था। शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए सुजानगंज के बीडीओ को मामले की जांच सौंपी थी। इसके बाद बीडीओ ने मामले की जांच की। शकायतकर्ता मनोज का आरोप है कि बीडीओ ने आरोपी प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को बचाने के लिए गलत रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी। शिकायतकर्ता मनोज ने फिर जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि दोबारा शिकायत की जानकारी लगने पर प्रधान अपने समर्थकों के साथ उसके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी। मनोज ने बताया कि धमकी मिलने के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित आईजी व अन्य उच्चाधिकारियों से की गई है।