{"_id":"5b9ff698867a55014118de6b","slug":"153720999117-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र से गायब किशोर लखनऊ में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र से गायब किशोर लखनऊ में मिला
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडियाहूं। रविवार शाम को लापता किशोर लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिला। नगर की गडही मोहल्ला निवासी फैजुल अहद का पुत्र दानिश (16) रविवार शाम चार बजे घर से कस्बे में स्थित दुकान के लिए गया था, लेकिन वह शाम तक दुकान पर नहीं पहुुंचा। परिजन उसे तलाश कर ही रहे थे कि रात नौ बजे उसने घर पर मैसेज किया कि वह बहुत परेशानी में हैं। वह कहां है यह उसे पता नहीं। इस पर परिजन तत्काल नगर पंचायत अध्यक्ष के पति कमाल फारूकी को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल ने तत्काल सर्विलांस के आधार पर पता किया तो दानिश के मोबाइल की लोकेशन चारबाग स्टेशन पर मिली। कमाल फारूकी के लखनऊ में अपने परिचितों को इसकी जानकारी दी। इस पर कुछ लोगों ने चारबाग स्टेशन पर पहुंचकर दानिश की तलाश की वह कार पार्किंग में बेहोशी की स्थिति में मिला। उनकी सूचना पर जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजन उसे घर ले आए। उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।