{"_id":"5b9ff681867a557e8327c3d5","slug":"153720996817-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। क्षेत्र के बहरा गांव की निषाद बस्ती में डायरिया की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। बस्ती में अभी भी तीन बच्चे डायरिया की चपेट में हैं। घटना की सूचना मिलते ही अधीक्षक डा. संजय दुबे ने पीएचसी सिंगरामऊ के चिकित्सक डा. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव में भेज दिया है। गांव निवासी बैजनाथ निषाद का 19 वर्षीय पुत्र कपिल रात में अचानक उल्टी दस्त की चपेट में आ गया। सुबह चार बजे तक लगातार उल्टी दस्त होती रही। सुबह परिजन साढ़ापुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां हालत गंभीर देख उस चिकित्सक ने सीएचसी बदलापुर ले जाने की सलाह दिया। सीएचसी पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा बैजनाथ की पुत्री काजल 5 वर्ष व तूफानी 2 वर्ष तथा बस्ती के धर्मेंद्र निषाद की पुत्री खुशी तीन वर्ष भी चपेट में है। सूचना के बाद स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंचकर पीड़ितों का उपचार शुरु कर दिया।