{"_id":"5b8adcc342c792462d1355ad","slug":"153582712615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को कृषि भवन परिसर स्थित शिव मंदिर पर हुई। जिसमें एक अक्तूबर से होने वाले हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई। साथ ही धान खरीद का बहिष्कार करने पर सहमति जताया गया और तीन समितियों में हुई चोरी क्लेम की धनराशि बीमा कंपनी द्वारा देने पर ही बीमा की धनराशि जमा करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष कैलाशनाथ सिंह ने कहा कि जीन समितियों पर हुई चोरी क्लेम की धनराशि अभी तक बीमा कंपनी इफ्को टोकियो द्वारा नहीं दिया गया है। जब तक क्लेम की धनराशि नहीं मिलेगा तब तक सचिवों द्वारा बीमा धनराशि नहीं जमा किया जाएगा। पीसीएफ द्वारा उर्वरक पल्लेदारी, धान व गेहूं क्रय कमीशन, हैंडबिल, गेहूं परिवहन, एफएमएस की सुविधा की धनराशि समितियों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे सचिवों को दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि पीसीएफ के जिला प्रबंधक द्वारा15 दिन के अंदर सारे बकाया देयों का भुगतान समितियों को कर दिया जाए। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धान खरीद का बहिस्कार करने के लिए एक अक्तूबर से हड़ताल शुरु होगी। जिसमें सभी सचिवों को प्रतिभाग करने का आह्वान किया। बैठक में रामनाथ सोनकर, आरके सिंह, विजय प्रकाश सिंह, गुलाब यादव, अशोक श्रीवास्तव, मनोज यादव, बीरबहादुर सिंह, पवन तिवारी, बजरंगी यादव, बृजेश सिंह, लालचंद राय, बनवारी यादव आदि उपस्थित रहे।