फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षक भर्ती के लिए पहले दिन 519 ने कराई काउंसिलिंग

शिक्षक भर्ती के लिए पहले दिन 519 ने कराई काउंसिलिंग

Sun, 02 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती के लिए पहले दिन 519 ने कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती के लिए शुरू काउंसिलिंग के पहले दिन शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 519 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। प्रदेश में 41556 पदों पर हो रही भर्ती के सापेक्ष जिले में 925 सहायक अध्यापकों की भर्ती होनी है। सहायक अध्यापक पद पर भर्ती हो रहे शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के लिए विकल्प लिया जाएगा। विद्यालय आवंटन के लिए विकलांग और महिला अभ्यर्थियों को चार सितंबर को और पुरुष अभ्यर्थियों को पांच सितंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में काउंसिलिंग होगी।

पहले दिन काउंसिलिंग के लिए यहां डायट परिसर में आई महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके परिवार के कोई न कोई सदस्य भी थे जिससे डायट परिसर लोगों की भीड़ से पट गया था। प्रदेश में 68500 पदों पर शुरू हुई शिक्षकों की भर्ती के पहले चरण में 41556 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है, जिसमें जिले में 925 सहायक अध्यापकों की भर्ती होनी है। पहले दिन 519 अभ्यर्थियों के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। इस मौके पर डायट प्राचार्य डा. राजेश श्रीवास्तव, बीएसए डा. राजेंद्र सिंह, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता आरएन यादव मौजूद थे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए डायट में कुल नौ टेबल लगाए गए थे। अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग अभी दो दिन और की जाएगी। इसके बाद विद्यालय आवंटन के लिए चार और पांच को काउंसिलिंग होगी। इसी दिन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि चार सितंबर को महिला और विकलांग अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा जबकि पुरुष अभ्यर्थियों को शिक्षक दिवस के मौके पर पांच सितंबर को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नए शिक्षकों को रोस्टर के अनुसार ग्रामीण इलाके के प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed