फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्कूल में करेंट से छात्र झुलसा

स्कूल में करेंट से छात्र झुलसा

Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में करेंट से छात्र झुलसा

विज्ञापन
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बासबारी परिसर में शनिवार को लंच के समय कक्षा दो का 8 वर्षीय छात्र पीयूष प्रजापति खेलते हुए स्कूल परिसर के बीच गड़े बिजली पोल के स्टेरॉड के संपर्क में आ गया। स्टेरॉड में उतर रहे करेंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गया। आनन फानन में स्कूल के प्राधानाध्यापक ने छात्र को निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया। इस घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजनो के होश उड़ गए। सूचना पर गांव के लोग स्कूल में इकट्ठा हो गए। घटना से नाराज स्कूल के अध्यापको ने बच्चों के साथ केराकत थानागद्दी सड़क पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनो के साथ पोल हटवाने की मांग करने लगे। बिजली विभाग के जेई सीपी जायसवाल का कहना है कि यह मामला बड़े अधिकारियों का है शिक्षा विभाग के बीएसए बिजली विभाग के एक्सईएन को पत्र लिखें और हमे आदेश मिले तभी पोल को वहां से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed