फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नहर में पानी छोड़ने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नहर में पानी छोड़ने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नहर में पानी छोड़ने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। शारदा सहायक खण्ड 36 के विभिन्न रजवाहों में पानी छोड़नेे की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया औरबदलापुर के एसडीएम रमापति राम बिंद को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेताया कि यदि तीन दिवस के भीतर नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन तथा नहर विभाग के अधिकारियों की होगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो साल से नहरें सूखी हैं। इनमें पानी की जगह धूल उड़ रही है। किसान अपनी फसल की सिंचाई को लेकर परेशान हैं। नहरों में पानी छोड़वाए जाने की मांग को लेकर पूर्व में भी कईबार रदर्शन किया जा चुका है। परन्तु जानकारी के बावजूद ऐसे गम्भीर प्रकरण पर प्रशासन चुप्पी साधे हुआ है। तहसील क्षेत्र में जितनी भी नहर है लगभग नहरें सूखी हुई हैं। किसानों के धान की फसल का बुरा हाल है। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए युवा कांग्रेस ने बताया कि शारदा सहायक खण्ड 36 भीमपुर रजवाहा और शारदा सहायक खण्ड 39, भटपुरा माइनर से कल्यानपुर माइनर में काफी समय से पानी नहीं आया है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विवेक यादव, राजेश विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, आलोक दूबे, सुरेन्द्र शर्मा, सुजीत सिंह, राजू मौर्या, अजय गौतम, अमन सिंह, नकुल, बबलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed