{"_id":"5b7c588542c792465e1e8b98","slug":"153487577116-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौराबादशाहपुर। एक सप्ताह से जले पड़े ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से को लेकर धर्मापुर ब्लाक के सखैला गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप रहा कि विभाग जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदल रहा है। बदलने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की गई। ट्रांसफार्मर जलने धान सहित अन्य खरीफ के फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वहीं अंधेरे में लोग रात गुजारने को विवश हैं। जिससे हम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सूर्यभान यादव, लाले यादव, दुर्गेश यादव, महेंद्र, मोहित, श्यामदेव, अमरजीत आदि उपस्थित रहे।
गभिरन। संविधान में जिस ग्राम स्वराज की कल्पना की गई है।इसके तहत 29 विभागों का अधिकार प्रधानों के पास स्वतंत्र रूप से होना चाहिए। ढ्ढ हमको वह प्राप्त करने के लिए आखिरी दम तक लड़ना पड़ेगा। जिस तरह पहले विधायकों का वेतन सचिवों के वेतन से कम था। जिससे उनके आत्म सम्मान को ठेस लग रहा था तो विधायकों ने अपने संगठन के दम पर लड़ाई लड़कर सचिवों से एक रुपया ज्यादा अपना वेतन कराकर अपने आत्म सम्मान को बढ़ाया। ठीक उसी तरह हमको अपने आत्म सम्मान के लिए ग्राम सचिवों से कम से एक रुपया ज्यादा वेतन कराकर अपने आत्म सम्मान को बढ़ाना होगा। उक्त बातें अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक यादव ने मंगलवार को खुटहन ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि खण्ड विकास प्रमुखों का वेतन खण्ड विकास अधिकारिओं से कम से कम एक रुपया अधिक होना चाहिए।क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी मानदेय मिलना चाहिए ढ्ढ और ग्राम पंचायत सदस्यों को भी ग्राम रोजगार सेवकों से एक रुपया अधिक मानदेय होना चाहिए। पूर्व प्रधान कमला शंकर तिवारी ने कहा कि जिस तरह प्रधानों के कामों की जांच होती है। ठीक उसी तरह सांसद एवं विधायकों के भी कामों की जांच होनी चाहिए। जिस तरह वे अपने निधि के लिए स्वतंत्र होते हैं। उसी तरह प्रधानों को भी अपनी निधि के लिए स्वतंत्र रूप से विकास कार्यों में खर्च करने का अधिकार होना चाहिए। जिलाध्यक्ष झूरी यादव ने सबका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाण्डेय ने कहा कि इस कलयुग में संघ ही सबसे बड़ी शक्ति है। अत: हम सबको आपस में मिलकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। मंडल प्रभारी राजेश पाण्डेय कहा कि हमको अपने आत्म बल को जागृत करके सभी प्रधानों को आगामी 24 सितम्बर को पूरे दम के साथ मुख्यमंत्री का घेराव करके अपने आत्म सम्मान को बढ़ाना है। इस मौके पर राजनाथ पासवान, अजीत यादव, आदेश मिश्रा, सूबेदार यादव, दिलीप विन्द, कमलेश सिंह, लालबहादुर, सुनील यादव, काली प्रसाद पासवान, उमाशंकर पाल, अरुण राजभर, मयाराम, अंगद यादव आदि प्रधान उपस्थित रहे ।