फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतदान स्थगित,बूथों से वापस लौटी पोलिंग पार्टियां

मतदान स्थगित,बूथों से वापस लौटी पोलिंग पार्टियां

Sat, 18 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मतदान स्थगित,बूथों से वापस लौटी पोलिंग पार्टियां
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के शोक में पंचायत उपचुनाव को टाल दिया गया है। इसके लिए शुक्रवार को मतदान होना था। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को गुरुवार को ही भेज दिया गया था। पंचायत उप चुनाव टलते ही उनको वापस बुला लिया गया। अब यह चुनाव 21 अगस्त को होगा और मतगणना 24 को होगी। जिले के रिक्त दो प्रधान और पांच बीडीसी सदस्य और 75 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है।
विज्ञापन

इसमें से नामांकन और पर्चा वापसी के बाद डोभी ब्लाक के सतमेसरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद और खुटहन ब्लाक के वार्ड नंबर 67, मुंगराबादशाहपुर के वार्ड नंबर 12, रामनगर के वार्ड नंबर तीन में क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित 29 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर निर्विरोध चुनाव होना तय हो गया है लेकिन जिले के सुजानगंज ब्लाक के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और रामनगर ब्लाक के वार्ड 87 और मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के वार्ड नंबर 30 के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होना है। मतदान के लिए कुल नौ मतदान स्थल बनाए गए थे। मतदान कराने के लिए बनाई गई कुल नौ पोलिंग पार्टियों को गुरुवार की देर शाम मतदान स्थलों पर भी भेज दिया गया था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद मतदान का कार्य स्थगित कर दिया गया। पंचायत उपचुनाव के लिए फिर से 21 अगस्त और मतगणना के लिए 24 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन



पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के शोक में शुक्रवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर होने वाले मतदान को निर्वाचन आयोग ने स्थगित कर दिया है। इसके कारण बूथों से पोलिंग पार्टियों को वापस बुला लिया गया है। अब मतदान 21 अगस्त को होगा। जबकि मतगणना 24 अगस्त को किया जाएगा। - आरपी मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


21 को होगा मतदान
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के वैधानिक रूप से रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराए जाने हेतु समयसारिणी घोषित की गयी है। वह अपरिहार्य परिस्थिति के कारण से राज्य निर्वाचन आयोग स्थगित कर दिया गया है। अब 17 अगस्त के स्थान पर 21 अगस्त को मतदान होगा। 20 अगस्त के स्थान पर मतगणना 24 अगस्त को सम्पन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed