{"_id":"5b71d41d42c79235ae36ea7c","slug":"15341865179-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर हो सुरक्षा और सफाई का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर हो सुरक्षा और सफाई का इंतजाम
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। 22 अगस्त से शुरू हो रहे ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर सुरक्षा और शहर में साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल किए जाने की मांग को लेकर मरकजी सीरत कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी और एसपी को नौ सूत्री पत्रक सौंपा। मांग की गई है कि कुर्बानी के लिए जगह जगह लगने वाली मंडी में जानवरों को लाने वाले किसान, व्यापारी और खरीददारों का पुलिसिया उत्पीड़न न किया जाए। डीएम और एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया है कि कानून का पालन करते हुए परंपरागत तरीके से मनाए जाने वाले कुर्बानी के इस पर्व पर उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
सपा नेता इस्तकबाल कुरैशी कहा है कि अपनी जायज मांग को शासन प्रशासन को सौंप चुके हैं और विश्वास दिलाते हैं कि कानून के दायरे में रहकर हम अपना इस्लामिक पर्व ईद-उल-अजहा शांति पूर्वक मनाएंगे। सभी धर्मों का सम्मान करते हुए किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएंगे। डीएम और एसपी को सौंपे गए पत्रक में कहा गया है कि शहर में मदरसा हनफिया, नवाब युसुफ रोड, लाल दरवाजा, शेख मोहामिद, मदरसा खानका रसीदिया, मदरसा कालंदरिया शेखपुर, मदरसा जामिया मोमिना लिल बनात सिपाह आदि स्थानों पर साफ सफाई और चूना का छिड़काव किया जाए। इन स्थानों पर मलबा एकत्रित करने के लिए दो-दो कंटेनर की व्यवस्था की जाए। 22 अगस्त से 24 अगस्त तक त्योहार के मद्देनजर बिजली और पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से की जाए। मुस्लिम मोहल्लों में साफ सफाई और चूना छिड़काव के अलावा कंटेनर की व्यवस्था की मांग की गई है। शहर के अहाता नवाब यूसुफ में बकरा मंडी और मोहल्ला शेख मोहामिद में भैंसा मंडी में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की जाए। प्रतिनिधि मंडल में मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अनवर खां, अरशद कुरैशी, इरशाद मंसूरी, शकील मंसूरी, साजिद अलीम, नूर मोहम्मद, हाजी फखरूद्दीन, रुखसार अहमद, मुन्ने राजा, हनीफ अंसारी, मुन्ना राईन, एकराम सौदागर, डा. तुफैल अंसारी, हाजी नेहाल अंसारी आदि शामिल थे।