{"_id":"5b71d40742c792354c2d095a","slug":"15341864955-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को महान बनाते हैं सद्विचार-डा. रमेश मणि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति को महान बनाते हैं सद्विचार-डा. रमेश मणि
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। सद्विचार व्यक्ति को महान बनाते हैं। ज्ञानवान मनुष्य अच्छे विचारों से समाज और देश का भला करता है। उक्त बातें डा. रमेश मणि त्रिपाठी ने सोमवार को कुटीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय चक्के में पुस्तकालय दिवस के अवसर पर पुस्तकालय समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी में कही।
पुस्तकालयाध्यक्ष विद्यानिवास मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व में विचारों का युद्ध चल रहा है। पुस्तकें ज्ञान का भंडार हैं, जो विचारों को महान बनाने में अस्त्र का काम करती हैं। डा. रमेश चंद दुबे ने कहा कि व्यक्तित्व की पहचान व्यक्ति के विचारों से होती हैं । डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा की ज्ञानवान मनुष्य ही समाज और देश का भला कर सकते हैं। गोष्ठी को डा. चंद्रभूषण पाठक, अखिलेश कुमार पांडेय, डा. नीता तिवारी आदि ने संबोधित किया । इसके पूूर्व कुटीर संस्थान के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अभय दुबे एवं भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक डा. एसआर रंगनाथन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। डा.एनपी मिश्रा, डा.रामेश्वर मिश्र, उपेंद्र दुबे, हितेंद्र, राकेश, ध्रुवशंकर आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डा. बीएन पांडेय और संचालन डा. योगेश पाठक ने किया।