{"_id":"5b6f2efe4f1c1b211e8b45df","slug":"153401317412-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर रहकर किया ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर रहकर किया ट्रेनों का संचालन
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बख्शा। आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को सिटी स्टेशन सहित बक्शा, सरायहारखू रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर भूख हड़ताल पर रह ट्रेनों का संचालन करते रहे। बख्शा स्टेशन मास्टर मनोज कुमार, स्टेशन मास्टर अरुण कुमार, सरायहारखू स्टेशन मास्टर एसबी सिंह, सिटी स्टेशन से अनिल कुमार उपाध्याय व श्लोक कुमार ने बताया कि संघ के जनरल सेक्रेटरी आरके उन्नीकृष्णन के आह्वान पर यह भूख हड़ताल किया गया है। यह हड़ताल इस लिए किया गया है कि किसी भी प्रकार की विफलता अथवा मानवीय भूल होने पर जिम्मेदार स्टेशन मास्टर को बनाया जाता है। जबकि किसी कार्य की सफलता किसी और को दी जाती है। एक दिवसीय भूख हड़ताल के बाद संघ अगली रणनीति तय करेगा, जिसके कारण भूखे रहकर दिनभर ट्रेनों के संचालन किया गया।