{"_id":"5b6ddf784f1c1b8f3e8b61c7","slug":"15339272811112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब्रा के सहयोगियों का सम्मान समारोह 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब्रा के सहयोगियों का सम्मान समारोह 12 को
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बीते 10 दिसंबर 2017 को संपन्न सप्तम सर्वधर्म सामूहिक विवाह में एक ही मंडप में तीन दिव्यांग सहित 58 जोड़ों का मंगल परिणय व निकाह जिन महानुभावों के आशीर्वाद से संपादित हुआ, ऐसे सेवाव्रती सहयोगियों को 12 अगस्त दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे नगर के होटल रिवर व्यू के सभागार में सम्मानित किया जायेगा।
संस्थाध्यक्ष संजय सेठ ने बताया कि सप्तम् सर्वधर्म सामूहिक विवाह सेवाव्रती सहयोगी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डा. हरिओम (आईएएस) सचिव सामान्य प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र प्रसाद सिंह (आईएएस) आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी अरविन्द मलल्पा बंगारी और एसपी दिनेश पाल सिंह होंगे। श्री सेठ ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता रंजन द्विवेदी पूर्व पुलिस महानिदेशक करेंगे।