फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत

पूविवि परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत

Sat, 11 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पूविवि परिसर में  पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रोवर्स-रेंजर्स भवन में शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर डा. राजाराम यादव ने पौधरोपण कर विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। पौधरोपण कार्यक्रम में रोवर्स-रेंजर्स के कैडेटों ने आंवला, नीम, बरगद, पीपल आदि के 100 से अधिक पौधे रोपित किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर डा. राजाराम यादव ने कहा कि पौधे रोपित करने से ज्यादा महत्वपूर्ण उनकी रक्षा करना है। वृक्षों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स ने राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को तैयार किया है। संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल ने जो शुरुआत की थी आज वह वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे छात्र हर क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। रोवर्स-रेंजर्स के समन्वयक डा. जगदेव ने कहा कि पौधरोपण अभियान से हर महाविद्यालय को जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक राकेश यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर पौधरोपण की शुरुआत हो गई है। इसके अंतर्गत दस हजार पौधे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में रोपित किए जाएंगे। कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, डॉ केएस तोमर को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज मिश्र, हीरालाल यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. प्रतिमा सिंह, डॉ मनोज तिवारी, डॉ शशि मिश्रा, डॉ विजय तिवारी, डॉ अनुराग मिश्र, संजय श्रीवास्तव, भरत कुंवर समेत विभिन्न जनपदों के रोवर्स-रेंजर्स के पदाधिकारी व कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन



गौराबादशाहपुर। मुफ्तीगंज ब्लाक के पेसारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। इस दौरान पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप जिलाधिकारी केराकत मंगलेश दुबे ने पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा की वन ही हमारे सच्चे साथी हैं। हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए हम लोगों के द्वारा लगाया गया पेड़ ही उनको सही भविष्य देगा। अगर हर इंसान अपने पूरे जीवन में एक वृक्ष लगाए तो धीरे-धीरे बिगड़ा हुआ पर्यावरण फिर सही हो जाएगा और ऑक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनीष राय, मनोज कुमार शुक्ला, महेंद्र यादव, अजित राय, डा. पवन राय, रामचंद्र भारती, सुभाष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed