फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अमर शहीदों का शिलापट्ट गायब होने से लोगों में रोष

अमर शहीदों का शिलापट्ट गायब होने से लोगों में रोष

Sat, 11 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमर शहीदों का शिलापट्ट गायब होने से लोगों में रोष
मुंगराबादशाहपुर । शहीदों के मजारों पर लगने तो मेले चाहिए थे लेकिन मुंगराबादशाहपुर में अफसर वतन पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों की स्मृतियों को मिटाने पर तुले हुए हैं। ब्लाक के 22 शहीदों की स्मृति को सहेजने के लिए ब्लाक परिसर में शिलापट्ट लगाया गया था। मगर उसे प्रशासन ने हटवाकर उसकी जगह पर 25 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सूची पट्ट लगवा दिया। खंड विकास अधिकारी का कहना है कि शहीदों का शिलापट्ट धुंधला हो गया था तो उसे हटाकर वहां सेनानियों के नाम पट्टिका लगवा दी गई।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मुंगराबादशाहपुर के निवासियों ने भी प्राणों की आहुति दी। आजादी की लड़ाई में जगह-जगह हुए विरोध प्रदर्शनों में शहीद हुए 22 लोगों की स्मृतियों को सहेजने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर शहीद स्मारक बनवाया गया था। शहीदों के नाम का शिलापट्ट लगवाया गया था। शुक्रवार को शहीद प्रयाग राम साहू के प्रपौत्र शैलेंद्र साहू द्वारा शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे। वहां शहीदों का शिलापट्ट ही नहीं था जबकि ऊपर शहीद स्मारक आज भी लिखा है। वह अफसरों से शिकायत करने पहुंचे तो यह जानकार उनका दिल ही दुखी हो गया कि शहीदों का शिलापट्ट पुराना पड़ गया था तो उसे हटा दिया गया। उनकी जगह पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम की पट्टिका लगवा दी गई। ब्लाक प्रशासन इस बात का जवाब नहीं दे पाया कि शहीदों के नाम की पट्टिका कहां रखी गई है। इस घटना से इलाके में नौराजगी है। शैलेंद्र साहू ने कहा कि जिन लोगों ने देश पर सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यह उनका अपमान है, जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शिलापट्ट गायब होने के बाबत खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने कहा कि अमर शहीदों के शिलापट्ट पर दर्ज नाम लगभग मिट गया था, लिहाजा उसे हटाकर स्वतंत्रता सेनानियों का नाम अंकित कराया गया है। वहां पर शहीद शहीद स्तंभ स्थल लिखे होने की बात याद दिलाने पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम अंकित है। शहीदों के नाम की पट्टिका भी जल्द ही लगवा दी जाएगी। इस बारे में उप जिलाधिकारी मछलीशहर जेएन सचान का कहना है कि शहीदों के नाम पट्टिका को हटाकर स्वतंत्रता सेनानियों का शिलापट्ट लगवाना अनुचित है। इसकी जांच कराई जताएगी और गलती दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed