फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रशासन के खिलाफ अंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन करेंगे अधिवक्ता

प्रशासन के खिलाफ अंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन करेंगे अधिवक्ता

Tue, 07 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ अंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन करेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर के पास ऑटो रिक्शा के प्रवेश करने पर लगी रोक के खिलाफ आक्रोशित अधिवक्ता जिला प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। बृजनाथ पाठक की अध्यक्षता व मंत्री बरसातू राम के संचालन में अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा किया।

प्रस्ताव पारित हुआ कि बुधवार को अधिवक्ता दीवानी अधिवक्ता परिसर में प्रवेश न करके अंबेडकर तिराहे पर विरोध जताएंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि कुछ लोगों के राजनैतिक दबाव एवं पूर्व में प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से क्षुब्ध होकर जिला प्रशासन इस तरह का कृत्य कर रहा है। कोर्ट जाने में व्यवधान पैदा करना न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है। जिस रोड पर जाने से ऑटो रिक्शा को रोका जा रहा है। वह किसी परिसर विशेष का रोड नहीं है बल्कि पब्लिक रोड है। वह रोड हरईपुर, जमैथा होकर जफराबाद तक जाता है। बता दें कि सोमवार को अधिवक्ता संघ ने आरोप लगाया था कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस द्वारा आटो रिक्शा को अंबेडकर तिराहे पर ही रोक दिया जा रहा है। जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को दो, तीन सौ मीटर पैदल चलना पड़ रहा है। ऑटो से आने जाने वाले वृद्ध, बीमार व विकलांग अधिवक्ताओं व वादकारियों को दीवानी परिसर तक पहुंचने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पत्रावलियों से भरा बैग लेकर काफी दूर तक पैदल चलना मुश्किल है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद भी सही हल नहीं निकल सका। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed