{"_id":"5b67452a4f1c1bb8538b71ed","slug":"153349456218-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ में सनी सड़कें, आवागमन हुआ दुश्वार ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ में सनी सड़कें, आवागमन हुआ दुश्वार ..
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। करीब एक पखवारे से हो रही बारिश के चलते सड़के दुर्दशा का शिकार हो गई हैं । वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर स्थित बाजारों के पास सड़कों की दशा और भी बदतर हो गई है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं और गड्ढों में पानी भर गया है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा होने के चलते लोगों को गड्ढों का अंदाजा नहीं होता और लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। कई स्थानों पर तो सड़कें इस कदर कीचड़ में सन गई हैं कि वहां पैर रखना भी मुश्किल हो गया है। बाजारों में सड़क पर कीचड़ जमा होने के चलते दूकानदारी भी चौपट हो गई है।
जिले में वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर जलालपुर, सिरकोनी, पॉलीटेक्निक चौराहा, नईगंज, कलीचाबाद, अलीगंज, लखौवा बाजार, शंभूगंज, शिवगुलामगंज, बक्शा, नौपेड़वा, धनियामऊ आदि बाजारों में सड़क टूट गई है। बारिश के चलते सड़क पर बने गड्ढे रोज चौड़े हो रहे हैं। वाराणसी लखनऊ हाईवे पर जिले की सीमा में कई स्थानों पर सड़क इतनी खराब हो गई है कि वहां वाहन रेंग कर पार करते हैं। सबसे खराब दशा शंभूगंज बाजार में है। यहां एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर लोग घायल भी हो रहे। बगल से वाहनों के गुजरने पर लोगों के कपड़े भी खराब हो जा रहे हैं। शनिवार की रात में सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर बदलापुर के ओमप्रकाश पांडेय और जियालाल गिरकर घायल हो गए थे। स्थानीय बाजार निवासी मो. सलीम कहते हैं कि पिछले एक सप्ताह से ऐसा कोई दिन नहीं होता कि जब दिन में दो चार लोग सड़क पर बने गड़ें में न गिरते हों। बाजार में सड़क से लेकर पटरी तक कीचड़ जमा होने के चलते दूकानदारी भी चौपट हो गई है। देर शाम तक बाजार में लोगों की भीड़ रहती थी लेकिन अब तो दिन में भी बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। नौपेडवा, धनिया मऊ, बक्सा, शिव गुलाबगंज ,अलीगंज बाजारों में भी सड़क की ऐसी ही दुर्दशा है। वाराणसी लखनऊ हाईवे को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। पुरानी सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी भी एनएचआई के पास है। लेकिन सड़क पर बने गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है।