फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जनेश्वर मिश्र के कृतित्व पर डाला गया प्रकाश

जनेश्वर मिश्र के कृतित्व पर डाला गया प्रकाश

Mon, 06 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र के कृतित्व पर डाला गया प्रकाश

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस के अवसर पर विकलांग पुर्नवास केंद्र लाइनबाजार पर रविवार को संस्थाध्यक्ष पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
डा.डीपी दूबे ने कहा कि समाजवादी आंदोलन में जनेश्वर मिश्र का अहम योगदान रहा है। वे इस संस्था से जुड़े रहे। पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र एक कर्मठ राज नेता होने के साथ ही सहज व्यक्ति थे। उनके द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर संस्थान को गरिमा प्रदान किया था। संचालन कर रहे सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि रेलमंत्री के रुप में जनेश्वर मिश्र ने यात्री सुविधाओं के साथ ही ट्रेनों के नियमित संचालन पर पर ध्यान दिए थे। समाजवादी चिंतन के पुरोधा राम मनोहर लोहिया से भी उनका गहरा संबंध था। उनके पद चिन्हों पर चलने के कारण ही जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया की उपाधी मिली थी। इस अवसर पर नवनीत कुमार साहू, आरपी सिंह, नेहा, ऊषा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी चिंतक स्व. जनेश्वर मिश्र का 86 वां जन्म दिवस अलफस्टीनगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र आजीवन समाज के शोषित, दबे, कुचले वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ते रहे। और समाज में व्याप्त विसंमता को दूर करने एवं खुशहाली के लिए सदैव समाजवाद के रास्ते पर चलकर विकसित भारत की परिकल्पना किए थे। इस मौके पर लल्लन प्रसाद यादव, हिसामुद्दीन शाह, नीरज पहलवान, राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद, अमित यादव, शकील मंसूरी, डा. हसीन, अल्भाष सिद्वकी, दीपक जायसवाल, हर्षित यादव आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम बहादुर पाल ने किया। उधर कोईरीडीहा के सीताराम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सपा विधानसभा सदर के कार्यकर्त्ताओं ने स्व. जनेश्वर मिश्र को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। इस मौके पर गजराज यादव, प्रमोद यादव, गुलाब यादव, सेराज अहमद, रामनाथ यादव, राजेश यादव, सर्वजीत यादव, दशरथ यादव, फराज अहमद,साहब लाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed