फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की खबर का जोड़

पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की खबर का जोड़

Mon, 06 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की खबर का जोड़

विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने रविवार को जिला अस्पताल गेट पर स्थापित पोलियो बूथ पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चे को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाकर सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का उद्घाटन किया। पहले दिन लगभग दो लाख 28 हजार बच्चों को वैक्सीन पिलाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रामजी पांडेय ने कहा कि जिले में पांच से 10 अगस्त तक सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाई जाएगी। इस दौरान कुल छह लाख 76872 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाले का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कुल 1914 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 5742 बूथ वैक्सीनेटर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 1253 टीमों को 70 हजार 1854 आवासों में जाकर बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाने के लिए लगाया गया है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.आईएन तिवारी, सीएमएस जिला अस्पताल डा.एसके पांडेय, सीएमएस महिला अस्पताल डा.आरएस सरोज, देवेंद्र सिंह, डा.पवन कुमार पांडेय, डीएमसी यूनिसेफ रेनू सिंह व राजबहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में रविवार से सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया गया। पहले दिन पूरे जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के 227948 बच्चों ने पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पी। इन बच्चों को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाने में 13442 वायल पोलियो वैक्सीन खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed