फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पर्यावरण संरक्षण का सरल उपाय है पौधरोपण- एसडीएम

पर्यावरण संरक्षण का सरल उपाय है पौधरोपण- एसडीएम

Sat, 04 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण का सरल उपाय है पौधरोपण- एसडीएम
मछलीशहर। क्षेत्र के शिवगोबिंद महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पौधों के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम जेएन सचान ने नीम के पेड़ लगाकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का सबसे सरल उपाय पौधरोपण है। विद्यार्थियों से पौधरोपण करने की अपील करते हुए कहा कि सभी छात्र -छात्राओं से अपने घर सहित आसपास पौधरोपण करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय परिसर में 200पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें नीम, बबूल, अशोक, आम आदि प्रजाति के पौधों को लगाने की योजना है। प्रबँधक सँदीप यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, सहित छात्राओं के साथ मिलकर दस पौधे को लगाया गया। इस अवसर पर कानूनगो प्रमोद श्रीवास्तव, मुमताज अहमद, गिरजा शंकर यादव, जगपती यादव, मनोज यादव, पूजा, सीमा, सुनीता आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में पौधरोपण के संबंध में बैठक हुई। जिसमें प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एपी पाठक ने बताया कि पौधरोपण लक्ष्य आवंटित किया गया है। पौधरोपण लक्ष्यों की पूर्ति तथा 16 अगस्त को विशेष पौधरोपण कराए जाने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवंटित पौधरोपण लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु स्थल चयन कर एक्शन प्लान तैयार कर रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में वन विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराएं एवं गड्ढा खोदे जाने की प्रगति भी उपलब्ध कराएं। प्राविधक शिक्षा विभाग को कुल लक्ष्य 7147, उच्च शिक्षा विभाग को 6653, रेलवे विभाग को 5987, रक्षा विभाग को 7360 वर्ष 2018-19 में शासन द्वारा रोपण हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 15 अगस्त को रोपण के लिए शिक्षा विभाग को लक्ष्य 5719, उच्च शिक्षा विभाग को 5322, रेलवे विभाग को 4790, रक्षा विभाग को 5888 दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सातअगस्त 2018 तक गड्ढा खुदाई का कार्य पूर्ण कर 14 अगस्त तक पौधरोपण करा दिया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आलोक सिंह, अपर जिलाधिकारी रामआसरे सिंह, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा, बेसिक शिक्षाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed