{"_id":"5b634cef4f1c1b572f8b7dde","slug":"15332344086-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर टिप्पणी का मामला पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर टिप्पणी का मामला पकड़ा तूल
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। यादव समाज की बहन-बेटी के नाम पर सोशल मीडिया पर की गयी टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यादव समाज आक्रोशित हो गया। गुरूवार को अखिल भारतीय युवा यादव महासंघ के जिलाध्यक्ष ऋषि चन्द्र यादव के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट योगानन्द पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि समीपवर्ती जनपद भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के सागर रायपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा यादव समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की गई। फेसबुक पर किये गए पोस्ट को लेकर यादव समाज का हर व्यक्ति आक्रोशित है। यह सिर्फ यादव समाज के लिये नहीं, बल्कि पूरे देश की मां-बहन-बेटी को लज्जित करने वाला टिप्पणी है। इस तरह की टिप्पणी करने वाले समाज के दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय। महासंघ के जिलाध्यक्ष व समाजवादी युवजन सभा के जिला सचिव ऋषि चन्द्र यादव के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन के दौरान सभासद विकास यादव, डा. अमित यादव, राकेश यादव, भीम यादव, अभिषेक यादव, अवधेश यादव, मनीष यादव, राम नगीना यादव, प्रमोद यादव, राहुल यादव, विकास बिन्दुली, मंगला यादव, शशिकांत यादव आदि मौजूद रहे।