फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उद्योग व्यापार मण्डल ने सौंपा मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

उद्योग व्यापार मण्डल ने सौंपा मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मण्डल ने सौंपा मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
जौनपुर। 50 माइक्रान से ऊपर के पालिथीन के बैग विक्रेताओं को अधिकारियों की ओर से अनावश्यक रूप से परेशान किये जाने के विरोध में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सदर से गुरुवार को मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि शासनादेश के अनुसार प्लास्टिक से निर्मित बैग के विक्रेता 50 माइक्रान से ऊपर के पॉलिबैग प्रयोग में ला सकते हैं। इसके विक्रेता इस तरह के मानक के पॉलिबैग बेच भी सकेंगे परंतु आए दिन अधिकारी और कर्मचारी दुकानदारों को भयभीत कर रहे हैं। उन्हें शासनादेश का हवाला देकर भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल इस तरह के प्रशासनिक कार्यवाही की निंदा करता है। नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू ने कहा कि इसके पहले अधिकारियों से मिलने पर कहा गया था कि 50 माइक्रान से ऊपर के पालिथीन विक्रेता व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ आए दिन लूट और हत्या की घटनाएं पूरे प्रदेश में आम हो गई हैं। प्रशासन को उस दिशा में काम करने की आवश्यकता है, जिससे अमन-चैन बन सके। इस दौरान महामंत्री अशोक साहू, रूस्तम अली, राजेश यादव, खूब लाल जायसवाल, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र मोदनवाल, विवेक गुप्ता, दिलीप चौरसिया, आकाश गुप्ता, कमलेश यादव, राजन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed