फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने बैठक कर केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज कराए गए प्राथमिकी पर बिना जांच कराए गिरफ्तारी न करने व अंतरिम जमानत दिए जाने संबंधी दिए गए आदेशों को निष्प्रभावी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अंतरित जमानत व जांच प्रकिया की कार्रवाई समाप्त करने और मंत्रिमंडल द्वारा पारित प्रस्ताव को स्वीकृत कराने के मामले को लेकर विचार विमर्श किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर का चक्रमण करते, नारेबाजी करते हुए डीएम के यहां गए जहां वक्ताओं ने कहा कि शाहबानो प्रकरण का विरोध करने वाले भाजपा के लोग जो इस समय सत्ता में हैं। वहीं उच्च न्यायालय के आदेश को निष्प्रभावी करने के लिए कानून ला रहे हैं। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि भ्रष्टाचार, किसानों की सुरक्षा करने में विफल होने पर भाजपा नए-नए मुद्दे लाती रही है। इस मौके पर सुरेंद्र बहादुर सिंह, रामकृष्ण पाठक, उदय प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह, उमेश चंद्र उपाध्याय, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और संचालन महामंत्री ओम प्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed