{"_id":"5b634be24f1c1bc6508b842e","slug":"153323413919-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपतिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। क्षेत्र के सहरमा गांव में एक वर्ग के युवक द्वारा एक देवी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और अभद्र टिप्पणी करने को लेकर तनाव पैदा हो गया है। वैसे गांव के लोग मामला सुलझाने में लगे थे। लेकिन समझौता नहीं हो पाया। इस मामले में प्रखंड संयोजक बजरंग दल अनिल कौशल की तहरीर पर आरोपी अयूब निवासी सहरमा थाना बरसठी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
सहरमा गांव के एक वर्ग के युवक ने गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक के व्हाट्सएप पर एक देवी की आपत्तिजनक तश्वीर वायरल कर उस पर अभद्र टिप्पणी कर दिया। युवक ने पहले उससे ऐसे फोटो वायरल करने पर आपत्ति जताई तो वह गाली गलौज करने लगा। यह बात युवक ने गांव के कुछ लोगों को बताई। युवकों ने जब दूसरे वर्ग के युवक से पूछा तो वह मारपीट करने लगा। जिससे मौके पर स्थिति खराब हो गई। सूचना पर बजरंग दल के पदाधिकारी पहुँच गए। स्थिति गंभीर देख गांव के लोगों ने आपस में मामले सुलझाने में लग गए लेकिन मामला नहीं बना तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रखंड संयोजक बजरंग दल अनिल कौशल की तहरीर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी अयूब निवासी सहरमा थाना बरसठी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सीओ मड़ियाहूं रामभवन यादव का कहना है कि जो भी समाज में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम करेगा उसको बक्शा नहीं जाएगा।